इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Corona Update Today 21 April 2022 देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आज फिर इस संख्या में बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 2,380 नए केस सामने आए हैं। वहीं संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने कई जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।
इतने लोगों ने गंवाई जान
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 56 लोगों ने अपनी जान गंवाई है भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,22,062 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 1,231 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,14,479 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.76 फीसदी है। देश भर में अब तक कुल 1,87,07,08,111 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है ।
देश में कुल इतने एक्टिव केस
बुधवार को देश में कोरोना के 2,067 नए मामले सामने आए थे जबकि मंगलवार को देश में कोरोना के 1,247 नए मामले आए । आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 13,433 एक्टिव केस हो गए हैं। दैनिक मामलों की सकारात्मकता दर में भी 0.49 प्रतिशत (बुधवार को) से 0.53 प्रतिशत (गुरुवार को) की वृद्धि देखी गई। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.38 प्रतिशत (बुधवार को) से बढ़कर 0.43 प्रतिशत (गुरुवार को) हो गई।
Corona Update Today 21 April 2022
ये भी पढ़े : कोरोना के मामलों में आज फिर आया उछाल, इतने हुए कुल एक्टिव केस Corona Update Today 20 April 2022
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube