Corona Update Today 4 March 2022
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Corona Update Today 4 March 2022 : देशभर में कोरोना की तीसरी लहर जाने ही वाली है। रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की तुलना में आज फिर इस संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोविड के 6 हज़ार 396 नए केस सामने आए हैं। हालांकि कोरोना से मरने वालो की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 201 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधर आया है देश के कुल सकारात्मक मामले 0.16 प्रतिशत ही रह गया है।
देश में इतने एक्टिव केस
Corona Update Today 4 March 2022
कल यानी वीरवार की बात करे तो कोरोना के 6 हज़ार 561 नए केस सामने आए थे जबकि बुधवार को 7 हज़ार 554 नए मामले मिले थे। दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। वहीं भारत में अब कोरोना के कुल 69,897 एक्टिव केस ही रह गए हैं। कोरोना से अब तक 5,14,589 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
Corona Update Today 4 March 2022
Also Read : Corona Update Today 3 March 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए इतने केस
Connect With Us : Twitter | Facebook