India News (इंडिया न्यूज), UP Bareilly News: यूपी के बरेली में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। यह फैसला ढाई साल बाद आया है। इतने सालों से आरोपी कोर्ट और पुलिस को ये कहकर गुमराह कर रहा था कि वो ट्रांसजेंडर है, वो कैसे दुष्कर्म कर सकता है। लेकिन मेडिकल की मदद से साफ हो गया कि वो ट्रांसजेंडर नहीं बल्कि पुरुष है। इसके बाद कोर्ट ने उसे सजा सुनाई और 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। 

कहां का है मामला?

जानकारी के मुताबिक, घटना मीरगंज थाना क्षेत्र की है, पीड़िता के पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं, मां घर पर ही रहती है। मासूम के घर में करीब पांच-छह महीने से टीवी नहीं चल रहा था, जिसके चलते वो पड़ोस में रहने वाली फरीन किन्नर के घर टीवी देखने जाती थी। आरोप है कि, 27 मार्च 2023 को वो दोपहर करीब दो बजे आरोपी के घर टीवी देखने गई थी। जब वो वापस लौटी तो उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था, प्राइवेट पार्ट से भी ब्लीडिंग हो रही थी। यह देख मां डर गई और पूरी बात पूछी। डरी सहमी बच्ची ने पूरी बात मां को बताई।

‘मैं बंगाल से बाहर…’, इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर CM Mamata ने ये क्या कह दिया? राहुल गांधी के मुरझाए चेहरे पर आ गई मुस्कान

बच्ची के साथ की दरिंदगी

आरोप है कि जब वह फरीन किन्नर के घर गई तो उसकी मां और बहन सो रही थीं। वह उसे किसी बहाने से अपने कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। उसने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी बात जानने के बाद मां ने पहले बच्ची का निजी अस्पताल में इलाज कराया और घटना के करीब 13 दिन बाद 9 अप्रैल 2023 को आरोपी फरीन किन्नर के खिलाफ मीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर का केस लड़ने वाली वकील ने छोड़ा केस, बताई ये शॉकिंग रीजन, सुनकर भौचक्के रह जाएंगे आप

आरोपी ने अपने आप को बताया किन्नर

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने 24 अगस्त 2023 को कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा कि, फरीन की सामाजिक पृष्ठभूमि किन्नर वाली है। वह महिलाओं के कपड़े पहनती है। महिलाओं की तरह रहती है। फरीन ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि वह जन्म से महिला किन्नर है। वह दुष्कर्म नहीं कर सकता। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर जेल प्रशासन ने 18 सितंबर 2024 को लखनऊ के एसजीपीजीआई में फरहीन किन्नर का लिंग परीक्षण कराया। इसमें फरहीन के पुरुष होने की पुष्टि हुई। 27 सितंबर को अभियोजन पक्ष ने फरहीन की लिंग परीक्षण रिपोर्ट कोर्ट में पेश की।

सिंधिया को किसने कह दिया लेडी किलर? सुनकर तिलमिला उठीं BJP की सभी महिला सांसद, कर डाली ये मांग