Covid-19 22431 new cases in 24 hours in India

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली
Covid-19 : भारत में आज से त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। उधर कोरोना की बात करें तो इनके मामलों में भी उतार-चढ़ाव अभी जारी है। अगर पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो 22 हजार से अधिक नए केस देखने में आए हैं। पिछले एक सप्ताह के बाद केसों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है, क्योंकि पिछले सप्ताह 15 हजार के नीचे कोरोना के केस आ गए थे। दिन मंगलवार तक 18 हजार के आसपास केस थे।

Covid-19 : एक्टिव केस 2.44 लाख

कोरोना के एक्टिव केस 2.44 लाख रह गए हैं। वहीं मरीजों के ठीक होने के भी मामले सामने आ रहे हैं। पूरे भारत में केरल राज्य में नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र, तेंलगाना, आंध्र प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में मामले पहले से कम हुए हैं। उधर, मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में नवरात्रों को लेकर धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। हालांकि, इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिर्वाय हो गया है।

Covid-19 : मरीजों का आंकड़ा

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या- 2.44 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 92.63 करोड़
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.32 करोड़
अब तक कुल संक्रमित- 3.38 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.49 लाख

Also Read : Income tax Free and Expenses Taxed! आय हो करमुक्त और खर्च करयुक्त!

Connect With Us : Twitter Facebook