India News (इंडिया न्यूज़),Sitaram Yechury Passes Away:सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। वे तीव्र श्वसन संक्रमण से पीड़ित थे। उन्हें 19 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। तब से उनका यहीं इलाज चल रहा था। कल 72 वर्षीय येचुरी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। सीताराम येचुरी की हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी। 1975 में छात्र नेता के तौर पर उन्होंने आपातकाल का विरोध किया था। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
कौन है सीताराम येचुरी
सीताराम येचुरी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव हैं। सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से एमए किया है। वे 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में शामिल हो गए।
इसके बाद वे 1975 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्य बन गए। उन्हें 1984 में सीपीआई एम की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया। इसके बाद वे 2015 में पार्टी के महासचिव बने। वे 2005 में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्हें वामपंथी राजनीति का एक प्रमुख चेहरा माना जाता है।
Kidnapping Case: पहले किया किडनैप फिर की फिरौती की मांग, 4 आरोपी गिरफ्तार