Cracks in 5 buildings in Thane: जोशीमठ के बाद अब महाराष्ट्र में भी इमरातों में दरारे पड़ने का मामला सामने आया है। इसके लिए ठाणे के डोंबिवली में पांच इमारतों वाली एक पूरी सोसाइटी खाली करवाई गई है। खबर है कि दीवारों में दरारें आने से छत भी गिरने लगी है। किसी की जानमाल को किसी भी तरह का नुकसान न हो इसके लिए आवास परिसर को जल्द से जल्द खाली करवाया गया है।
-
ठाणे की 5 ईमारतों में दरारें
-
साल 1998 में बनाई गई ईमारत
-
जोशीमठ से मिलता-जुलता मामला
फायर ब्रिगेड के कुछ अधिकारियों की मानें तो ये दरारें 4 मार्च को देखी गई थीं। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया। इस पूरी सोसाइटी में करीब 250 परिवार रहते थे। वहीं कुछ अधिकारियों ने ये भी बताया है कि शनिवार रात 11 बजे ‘स्लैब’ और खंभों में दरारें देखी गई। इसके बाद दमकल विभाग, पुलिस और नगर निकाय के कर्मी निलजे स्थित परिसर पहुंचे तथा इमारतों को खाली करा दिया गया है।
साल 1998 में बनाई गई ईमारत
न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक, सिविक सब फायर ऑफिसर नामदेव चौधरी ने बताया “इन इमारतों को साल 1998 में बनाया गया था। यह कल्याण डोंबिवली नगर निगम द्वारा बनाए गए खतरनाक इमारतों की सूची में नहीं है। इन इमारतों का एक बार फिर निरीक्षण किया जाएगा, इसके बाद आगे का कदम उठाया जाएगा।”
जोशीमठ से मिलता-जुलता मामला
वहीं इस पूरे मामले को जोशीमठ के साथ भी जोड़ा जा रहा है। दरअसल कथित तौर पर अक्टूबर 2021 को यहां कुछ दरारे मालूम पड़ी थीं। हालांकि, प्रशासन की ओर से समय पर आवश्यक कदम नहीं उठाए गए और यहां की स्थिति बद से बदतर होती चली गई।