India News (इंडिया न्यूज), Crime in Ambulance: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक खौफनाक खबर आई है। जहां जननी 108 एंबुलेंस में नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। दरअसल, हद तो तब हो गई जब उस वक्त वहां तीन और लोग भी मौजूद थे। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। वहीं यह घटना हनुमना थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी व्यक्ति पीड़ित लड़की के मामा का दामाद है। वहीं आरोप है कि दुष्कर्म की वारदात को एंबुलेंस में अंजाम दिया गया, जिसका दरवाजा खुला था।

MP में इंसानियत शर्मसार

बता दें कि, पुलिस के मुताबिक यह घटना 25 नवंबर की है। डीआईजी रीवा साकेत पांडे के अनुसार, पीड़ित लड़की अपनी नानी के घर आई हुई थी। उसकी नानी का घर हनुमना क्षेत्र में है। जहां उसने घूमने का प्लान बनाया। जिसके बाद उसे और उसके मामा की बेटी को जननी 108 एंबुलेंस चालक वीरेंद्र चतुर्वेदी और उसके साथी राजेंद्र उर्फ ​​राजेश केवट ने घूमने का ऑफर दिया। पहले से परिचित होने के कारण दोनों लड़कियां एंबुलेंस में बैठ गईं। कुछ देर बाद एंबुलेंस से एक लड़की उतरी। इसके बाद आरोपी ने एंबुलेंस में ही लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले उसने लड़की को बंधक बनाकर रखा और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

UP के इस स्टेशन पर खड़ी ट्रेन सुनी अजीब आवाजें, जब शौचालय के अंदर पहुंची RPF, नजारा देखते ही उड़ गया होश!

दो आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जिसके बाद 27 नवंबर की शाम को पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र और राजेश केवल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी भोपाल से एक मरीज को लेने हनुमना इलाके में आए थे। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त वहां तीन और लोग मौजूद थे। इसलिए पुलिस ने चारों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

‘आग से खेल रहा…’, हिजबुल्लाह से सुलह के बाद अब इस मुस्लिम देश को नेतन्याहू की धमकी, क्या इजरायली फिर मचाएगी तबाही?