India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Down : आम आदमी के लिए एच अच्छी खबर सामने आई है। आसमान छूती पेट्रोल-डीजल की कीमतें जल्द ही वापस जमीन पर आने वाली हैं। असल में कच्चे तेल की कीमतें लगातार तीसरे दिन 70 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतें 66 डॉलर प्रति बैरल पर टिकी हुई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने के बाद यह अक्टूबर के बाद पहला मौका है, जब तेल की कीमतों में 2% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इस खबर के सामने आने के बाद अब लोगों को टंकी फुल करवाते समय जेब पर ज्यादा असर नहीं पडे़गा। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल में और कमी आ सकती है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी को लेकर एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से भारत की तेल कंपनियों (OMCs) को फायदा मिलेगा। तेल कंपनियों घाटे की भरपाई के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती का लाभ ग्राहकों को यानी आपको दे सकती है।

Fighter Jet के मामले में कहां खड़ा है भारत? आगे निकल गया ये शातिर दुश्मन, ट्रंप की वजह से मुश्किल में फंसा देश

इस वजह से गिर रही है कच्चे तेल की कीमत

वैसे तो कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट के पीछे कई कारण सामने आए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा असर अमेरिकी टैरिफ और ट्रंप के ड्रिल बेबी ड्रिल प्रोग्राम से पड़ा है। इससे कच्चे तेल की सप्लाई में इजाफा होने के संकेत हैं। इसके अलावा खाड़ी देश ओपेक प्लस ने भी टैरिफ के डर से क्रूड ऑयल की सप्लाई बढ़ाने का फैसला लिया है। सप्लाई बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

रूस से हट सकता है प्रतिबंध

ट्रंप इस वक्त जोर शोर से रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में लगे हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि अमेरिका रूस पर लगे प्रतिबंधों को भी हटा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो रूस की ओर से तेल की सप्लाई बढ़ सकती है। इससे अपने आप ही सप्लाई बढ़ जाएगी और तेल की कीमतें घट सकती है। इसके अलावा ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको से आयातित उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला किया है। ये टैरिफ ग्लोबल इकोनॉमिक एक्टिविटी और फ्यूल डिमांड को प्रभावित कर सकते हैं, जिसके चलते तेल की कीमतें और कम हो सकती है।

अगर कच्चे तेल की कीमतें कम होती हैं तो तेल कंपनियों को कम दरों पर क्रूड ऑयल मिल सकेगा। इससे ये होगा कि वो अपने नुकसान की भरपाई के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल सस्ते हो सकते हैं।

चीखती रही 14 साल की हिंदू लड़की, 4 मुस्लिम लड़कों ने बीफ खिलाकर की हैवानित, भगवान के टैटू को शरीर से मांस सहित नोचा