India News (इंडिया न्यूज), CUET UG Answer Key का लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक CUET UG 2024 की आंसर की जारी करने की पूरी तैयारी हो चुकी है। NTA किसी भी समय आंसर की जारी कर सकता है। उम्मीदवार अपनी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर चेक कर सकेंगे। CUET UG 2024 रिजल्ट जून 2024 के चौथे सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।
कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
- वहां होम पेज पर उपलब्ध CUET UG 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
- इसके बाद आपकी आंसर की आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगी।
- आप इसे चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- वहां आपत्ति दर्ज करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके लिए निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
IND VS USA: टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, USA को रौंद सुपर 8 में बनाई जगह -IndiaNews
25 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल
CUET UG 2024 का आयोजन देशभर के करीब 2157 केंद्रों पर किया गया था, जिसमें 25 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इसका आयोजन 15, 16, 17, 18, 21, 22 और 24 मई 2024 को हाइब्रिड मोड में किया गया था। इसमें 15 मई को दिल्ली में होने वाली परीक्षा किसी कारणवश रद्द हो गई थी, जिसे 29 मई 2024 को आयोजित किया गया। इसमें करीब 1.52 लाख छात्र शामिल हुए थे।