India News (इंडिया न्यूज़), Cyclone Biparjoy: गुजरात में चक्रवर्ती तूफान बिपरजॉय ने दस्तक दे दी है। तेज हवाओं के साथ राज्य में भारी बारिश हो रही है। फिलहाल बिपरजॉय कच्छ-पाकिस्तान सीमा को टच कर रहा है। साथ ही हवा की औसत गति 78 किमी प्रति घंटा रही है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक तूफान अब दक्षिणी राजस्थान पहुंचेगा। जिस कारण वहां बारिश होगी। वहीं कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में चक्रवात की वजह से तेज़ हवाएं चल रही हैं। चक्रवात के प्रभाव से पेड़ उखड़ गए हैं।

तूफान से 23 जानवरों की मौत

चक्रवात तूफान के कारण करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही 23 जानवरों की मौत हो गई है। 524 पेड़ भी उखड़ गए। साथ ही कई जगहों पर इलेक्ट्रिक पोल्स भी गिर गए हैं।  वहीं इससे 940 गांवों में बिजली प्रभावित भी हुई है।

PM मोदी ने की सीएम पटेल से बात

जानकारी दे दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के ऊपर चक्रवात की स्थिति की पूरी जानकारी लेने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ फोन पर बातचीत भी की है। कुछ देर में चक्रवात बिपरजॉय की जखाऊ पोर्ट पर लैंडफॉल होने वाली है।

Also Read: दिल्ली-NCR में मौसम लेगा करवट, बारिश की संभावना, प्रचंड गर्मी से राहत की उम्मीद