India News (इंडिया न्यूज़), Cyclone Biparjoy, द्वारका: गुजरात में चक्रवर्ती तूफान बिपरजॉय दस्तक दे चुका है। राज्य में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। द्वारका में बिपरजॉय तूफान की वजह से कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला है। NDRF की टीम ने रुपेन बंदर के निचले इलाके में फंसे 2 लोगों को बचाया है। न्यूज एंजेसी ANI ने जिसका वीडियो भी साझा किया है।
गिरे पेड़ों को हटाने का अभियान शुरू
वहीं मांडवी में भी चक्रवाती तूफान बिपारजॉय का काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में तूफान के चलते कई पेड़ गए हैं। फिलहाल सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय का काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में चक्रवात की वजह से तेज़ हवाएं चल रही हैं। चक्रवात के प्रभाव से कई पेड़ उखड़ गए हैं। कच्छ के लखपत में NDRF के जवानों ने सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने का अभियान चलाया।
940 गांवों में बिजली प्रभावित
वहीं इस चक्रवात तूफान के कारण अभी तक करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही 23 जानवरों की मौत हो गई है। 524 पेड़ भी उखड़ गए हैं। वहीं इससे 940 गांवों में बिजली प्रभावित भी हुई है।
काफी नुकसान हो सकता है- अग्निशमन अधिकारी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के.एम. दस्तूर ने कहा, “मांडवी में कई पेड़ गिर गए हैं। हवा की स्थिति देखकर लग रहा है कि आज अधिक नुकसान हो सकता है। अग्निशमन विभाग की एक टीम यहां सड़क सफाई अभियान में लगी हुई है।”
Also Read: ओवैसी ने हिंदुत्व विचारधारा को क्यों बताया जहर? कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के लिए दी ये नसीहत