India News (इंडिया न्यूज़), Cyclone Biparjoy, गुजरात: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से चल रही तेज हवाएं और भारी बारिश से गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के इलाकों में भारी तबाही हुई है। हवाओं की गति निचले इलाकों में 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है। वहीं शुक्रवार को राज्य में भारी बारिश होती रही।चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से कच्छ के भुज में कई पेड़ उखड़ गए हैं। जहां फिलहाल एनडीआरएफ की टीम पेड़ काटने का काम कर रही है।
फिलहाल सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय का काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में चक्रवात की वजह से तेज़ हवाएं चल रही हैं। चक्रवात के प्रभाव से कई पेड़ उखड़ गए हैं। कच्छ के लखपत में NDRF के जवानों ने सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने का अभियान चलाया।