India News (इंडिया न्यूज़), Cyclone Mocha, कोलकाता: भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने कहा है बंगाल की खाड़ी के ऊपर 9 मई को चक्रवात बनने की संभावना है। संभावित चक्रवाती तूफान का नाम साइक्लोन मोचा रखा जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि 6 मई, 2023 के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती संचरण विकसित होने की संभावना है। 7 मई को भी इस छेत्र में ऐसा ही छोटा सरंचना बनने की उम्मीद है।

  • 6 से 9 मई के बीच आने की संभावना
  • मछुवारे के बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह
  • नहीं घबराने और तैयार रहने को कहां गया

8 मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर सरंचना के केंद्रित होने का अनुमान है। इसके बाद, बंगाल की खाड़ी के मध्य की ओर लगभग उत्तर की ओर बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान में तीव्र होगा।

नहीं घबराने की सलाह

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि वह इस चक्रवात की जानकारी लगातार देता रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि सिस्टम लगातार निगरानी में है और नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। मछुआरे को सलाह दी है कि वे 7 मई से बंगाल की खाड़ी में न जाएं। आईएमडी के महानिदेशक (डीजी) मृत्युंजय महापात्र ने लोगों को सलाह दी कि घबराएं नहीं, बल्कि तैयार रहें।

ओडिशा अलर्ट पर

एहतियाती कदम उठाते हुए ओडिशा सरकार ने 18 तटीय और आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया है। अभी तक, ओडिशा तट या पूर्वी तट पर किसी अन्य स्थान पर चक्रवात के प्रभाव के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सभी चक्रवात संभावित जिलों को तैयार रखा गया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) किसी भी संभावित घटना के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़े-