India News (इंडिया न्यूज़), Cyclone Beparjoy IMD Alert: नई दिल्ली: IMD ने बुधवार, 7 जून की देर रात को जानकारी दी कि अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। पिछले 6 घंटों के दौरान गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ पूर्व-मध्य व आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर करीब 5 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर दिशा की तरफ बढ़ा। जो कि गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।
अगले 24 घंटों के दौरान रफ्तार से बढ़ेगा चक्रवात
वर्तमान में बेहद ही गंभीर चक्रवाती तूफान कराची से 1350 किमी की रफ्तार के साथ दक्षिण, गोवा से करीब 860 किमी पश्चिम और दक्षिण पश्चिम, पोरबंदर से 1050 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम व मुंबई से 970 किमी दक्षिण पश्चिम की तरफ रफ्तार के साथ बढ़ रहा है। IMD ने जानकारी दी कि अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवात करीब उत्तर की तरफ जिसके बाद उत्तर-पश्चिम की तरफ तीन दिनों के दौरान आगे बढ़ेगा।
धीरे-धीरे बढ़ रहा चक्रवात का असर
वहीं धीरे-धीरे अरब सागर में तेज हो रहे तूफान की असर अब मानसून पर दिखाई देगा। केरल में मानसून प्रवेश से पहले ही ठिठक गया है। अभी तक 8 दिनों की देरी बनी हुई है। इसके अलावा राजस्थान और गुजरात समेत देश के पश्चिमी भागों में आंधी-पानी की संभावना हैं। वहीं अगले पांच दिनों तक लू उत्तरी-पूर्वी भाग के उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत पांच राज्यों में अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना है।
चक्रवात के कारण देरी से आएगा मानसून
इसके साथ ही बता दें कि मानसून आने में देरी की वजह अरब सागर में चक्रवात को ही माना जा रहा है। चक्रवात की वजह से लक्षद्वीप, दक्षिण अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम के कई हिस्सों और बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी के कुछ हिस्सों में बारिश के विकास की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों में भी मानसून पहुंचने में इस बार 10 से 15 दिन तक विलंब हो सकता है।
Also Read: GGSIPU Inauguration: CM केजरीवाल और उपराज्यपाल VK सक्सेना ने साथ में किया कैंपस का उद्घाटन
Also Read: राघव चड्ढा को गलती से मिला बड़ा बंगला, वापस लिया तो कोर्ट पहुंचे AAP सांसद, जानें मामला