India News (इंडिया न्यूज), Debt On India: पिछले 10 सालों में भारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 250 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो गया है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी है। वित्त मंत्रालय से पूछा गया था कि 31 मार्च 2014 को देश पर कितना विदेशी कर्ज था और 31 दिसंबर 2024 तक यह कितना हो जाएगा। इस सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्रालय ने बताया कि सितंबर 2024 के आंकड़ों के मुताबिक देश पर फिलहाल 711.8 अरब अमेरिकी डॉलर का विदेशी कर्ज है, जबकि मार्च 2014 में यह 446.2 अरब अमेरिकी डॉलर पर था।

कितना बढ़ा कर्ज?

यानी इस तरह देखा जाए तो पिछले 10 सालों के दौरान देश पर विदेशी कर्ज में करीब 265 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वित्त मंत्रालय ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वर्ष 2013-14 के दौरान विदेशी कर्ज पर 11.20 अरब डॉलर का ब्याज चुकाया गया, जबकि वर्ष 2023-24 के दौरान यह ब्याज 27.10 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

अफेयर नहीं इस वजह से हुआ चहल और धनश्री का तलाक, रिपोर्ट में हुआ ऐसा खुलासा,सुन दंग रह गए लोग

विपक्ष ने सरकार को घेरा

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस, टीएमसी, सपा समेत तमाम विपक्षी दल लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरते रहे हैं। विपक्षी दलों के मुताबिक यूपीए के कार्यकाल में देश पर कुल विदेशी कर्ज पिछले 10 सालों में एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद करीब 50 फीसदी बढ़ा है। विपक्षी दल लगातार इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए कह रहे हैं कि सरकार लगातार विदेशी कर्ज ले रही है और इसकी वजह से देश का हर नागरिक हजारों रुपये का कर्जदार होता जा रहा है।

CM Yogi के सबसे बड़े दुश्मन ने कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, सुन PM Modi को भी लगा झटका!