India News(इंडिया न्यूज),Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण का नाम आज पूरी दुनिया में विख्यात है। उन्होने अनेको सुपरहिट फिल्में दी है। वहीं दीपिका अभी बॉलीवुड इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस भी हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि, दीपिका ने यहां तक सफर कैसे पूरा किया? उन्होंने भी फिल्मों में आने से पहले काफी स्ट्रगल किया है। जिसके बारे में दीपिका ने खुद बताया।
दीपिका के स्ट्रगल के दिन
जानकारी के लिए बता दें कि, दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों की बात करते हुए कहा कि, कैसे वे एक नए शहर में अकेले आईं थी और अपने बैग को लिए इधर-इधर भटकती रहती थीं। वे उस समय देर रात तक काम करती थी और अपने सूटकेस को अपने साथ रख कैब में हर जगह जाती थी। कई बार तो वे कैब में ही सो जाती थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी मां इस बात को लेकर काफी परेशान रहती थीं कि मैं बस सेफली घर पहुंच जाऊं। लेकिन आज मै जब उस सफर को देखती हूं, तो मुझे लगता है कि वो बुरा नहीं था। तुमने यह किया और अपने दम पर किया।
दीपिका को किसके साथ समय बिताना पसंद है?
इसके साथ ही इस इंटरव्यू में दीपिका ने आगे कहा कि, वे अपने पति रणवीर संह क्वालिटी टाइम स्पेंड करने को बहुत जरूरी समझती हैं। हमेशा अपने काम से वक्त निकाल कर वे इसे एंजॉय करती हैं। कई बार वे ये महसूस करती हैं कि काम की वजह से उन्हें साथ में टाइम नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि, हमे एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है। साथ ही हमे अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़े
- Joe Biden Granddaughter: जो बाइडेन की पोती के गाड़ी पर हमला, सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने 3 लोगों पर…
- Jaisalmer: जैसलमेर में परकोटे में लगी पटाखों से आग, 10 मिनट की मशक्कत के बाद किया काबू