India News (इंडिया न्यूज), Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पाला बदलने वाले 15-17 फीसदी वोटरों (फ्लोटिंग या स्विंग वोटर) को रिझाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी। पिछले चुनावों पर नजर डालें तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले 15 से 20 फीसदी वोटर विधानसभा चुनाव में उसे छोड़कर आप के पक्ष में वोट करते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना ​​है कि 10 महीने के अंदर इतने बड़े पैमाने पर वोटरों के पाले में आने के पीछे असली वजह केजरीवाल सरकार की मुफ्त की सुविधाएं हैं। 

भाजपा बना रही खास रणनीति

इन वोटरों को रोकने के लिए भाजपा खास रणनीति बना रही है। अगर हम आंकड़ों पर गौर करें तो लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा, राष्ट्रवाद, विकास और हिंदुत्व का मुद्दा दिल्ली के वोटरों को पसंद आ रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 2019 में 56.9 प्रतिशत और 2024 में 54.7 प्रतिशत वोट मिले थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा 46.6 प्रतिशत वोट पाने में सफल रही थी। तीनों चुनावों में भाजपा ने सभी सातों लोकसभा सीटों पर कब्जा किया था। लेकिन 10 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में ठीक इसके उलट देखने को मिल रहा है।

दिल्ली चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग-थलग पड़ी कांग्रेस, सपा के बाद AAP को मिला बड़ा समर्थन, जानें 

विधानसभा चुनाव में आप का प्रदर्शन

अगर हम दिल्ली में हुए दो विधानसभा चुनावों पर गौर करें तो विधानसभा चुनाव में आप को 2015 में 54.5 प्रतिशत और 2020 में 53.4 प्रतिशत वोट मिले थे और इसकी मदद से वह 70 में से 67 और 62 सीटें जीतने में सफल रही थी। वहीं, विधानसभा चुनाव में भाजपा को 2013 में 33.3 प्रतिशत, 2015 में 32.3 प्रतिशत और 2020 में 38.8 प्रतिशत वोट मिले थे।

कांग्रेस का प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव के मुकाबले विधानसभा चुनाव में आप के वोटों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के पीछे कांग्रेस के वोटों में कमी को मुख्य वजह माना जा रहा है। 2013 के विधानसभा चुनाव में 24.7 फीसदी वोट पाने वाली कांग्रेस 2015 में 9.7 फीसदी और 2020 में 4.3 फीसदी पर सिमट गई। कांग्रेस की ओर से मजबूत उम्मीदवार उतारने और अरविंद केजरीवाल पर हमले के बाद आप की नाराजगी को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस के वोटों में कोई भी बढ़ोतरी आप की कीमत पर होगी।

‘आपको देखनी चाहिए इमरजेंसी…’, कंगना के इस अनुरोध पर प्रियंका ने दिया 2 टूक जवाब, सुनकर भाजपाइयों के उड़ गए तोते