India News (इंडिया न्यूज), Delhi Assembly Election Results 2025: 27 बाद दिल्ली की जानता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को जनादेश देकर चुना है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर जनमत संग्रह से ज्यादा कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा, 2015 और 2020 में जब प्रधानमंत्री की लोकप्रियता चरम पर थी, तब भी आप ने दिल्ली में निर्णायक जीत हासिल की थी।
‘ये नतीजे पीएम की नीतियों पर मुहर नहीं’
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “दिल्ली चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री की नीतियों पर मुहर नहीं हैं, बल्कि यह जनादेश अरविंद केजरीवाल की छल-कपट, धोखाधड़ी और उपलब्धियों के बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावों की राजनीति को खारिज करता है। कांग्रेस पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के शासन के दौरान हुए विभिन्न घोटालों को उजागर करने में बड़ी भूमिका निभाई। दिल्ली के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी के बारह साल के कुशासन पर अपना फैसला सुनाया।”
‘2030 में दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी’
उन्होंने कहा, “कांग्रेस को इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, पार्टी ने अपना वोट शेयर बढ़ाया है। कांग्रेस का चुनाव प्रचार शानदार रहा। पार्टी भले ही विधानसभा में जीत हासिल न कर पाई हो, लेकिन दिल्ली में उसकी मजबूत उपस्थिति है, जिसे लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से और मजबूत किया जाएगा। 2030 में दिल्ली में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।”
धरती तो छोड़ो, कोरोना ने चांद को भी कर दिया बर्बाद! वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा
दिल्ली चुनाव परिणाम पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, “दिल्ली की जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट दिया है। दिल्लीवासी आप सरकार की कार्यशैली से तंग आ चुके थे।” आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 4,089 मतों के अंतर से हराया है, जो सत्तारूढ़ पार्टी के लिए बड़ा झटका है। भाजपा 27 साल बाद दिल्ली में फिर से सरकार बनाने जा रही है।
पंचतत्व में विलीन हुए कामेश्वर चौपाल, नम हो आईं सबकी आंखें, 650 घरों में नहीं जला चूल्हा