India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रचंड बहुमत मिली है। भाजपा को 48, आप को 22 सीटों पर जीत मिली है। तो वहीं, अगर हम देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की बात करें तो एक भी सीट में जीत नहीं मिली है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भाजपा ने 27 साल का सूखा खत्म करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की। एक तरह से पार्टी को दो तिहाई सीटों के साथ स्पष्ट जनादेश मिला। इस चुनाव में आधी आबादी का बहुत बड़ा योगदान रहा।

केवल 5 महिलाओं को मिली जीत

दिल्ली चुनाव के इतिहास में पहली बार महिलाओं ने रिकॉर्ड तोड़ संख्या में मतदान किया। 2025 के चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। जीत के मामले में उनकी किस्मत कुछ खास नहीं रही। इस बार कुल 5 महिला उम्मीदवार विधायक बनने में सफल रहीं। इनमें सीएम आतिशी भी शामिल हैं। इस चुनाव में 96 महिलाओं ने अपनी दावेदारी पेश की, लेकिन जीत सिर्फ 5 महिलाओं को मिली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार भाजपा ने 8 महिला उम्मीदवार उतारे थे। वहीं आप और कांग्रेस ने 9-9 महिलाओं को मौका दिया था। चुनाव में भाजपा की 4 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जबकि 1 जीत आप के खाते में गई।

महाभारत की वो सबसे खूबसूरत स्त्री जिसके अपहरण तक के गुन्हेगार बन बैठे थे श्री कृष्ण…कैसा होगा सौंदर्य जिसने भगवान को भी कर दिया मोहित?

आतिशी को मिली जीत

आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट से कड़े मुकाबले में बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3521 वोटों से हराया। तो वहीं, बीजेपी की पूनम शर्मा ने वजीरपुर सीट से बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने आप के राजेश गुप्ता को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। कांग्रेस की रागिनी नायक तीसरे नंबर पर रहीं। इसके बाद बीजेपी की नीलम पहलवान नजफगढ़, रेखा गुप्ता शालीमार बाग, शिखा राय ग्रेटर कैलाश से विधायक बनीं।

दिल्ली में अब तक 3 महिलाएं बनीं सीएम

आपको बता दें कि, 2020 के चुनाव में 8 महिला उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहीं। दिल्ली देश का इकलौता ऐसा राज्य है जिसने रिकॉर्ड 3 महिला सीएम दी हैं। 1998 में बीजेपी की सुषमा स्वराज सीएम बनीं। इसके बाद 1998 से 2013 तक कांग्रेस की शीला दीक्षित सीएम रहीं। फिर 2024 में आप की आतिशी सीएम बनीं।

क्या आपने भी अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी हुई है प्रॉपर्टी? तो कौन होगा उसका असल मालिक हाई कोर्ट ने दिया इसपर अपना जवाब