India News (इंडिया न्यूज), Delhi CM Swearing-In Ceremony: दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रियों के नाम भी तय कर लिए हैं। आज गुरूवार (20 फरवरी, 2025) को रामलीला मैदान में दिल्ली के सीएम के साथ मंत्री भी शपथ लेंगे। सभी वर्गों को खुश करने के लिए मंत्रियों का चयन किया गया है। हालांकि, बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम होगा या नहीं, इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली के सीएम पद के लिए महिला और वैश्य फैक्टर को ध्यान में रखा गया है। 

मंत्रियों के नाम हुए तय

वहीं मंत्रिमंडल के गठन में पूर्वांचल, पंजाबी, ब्राह्मण और दलित चेहरों को ध्यान में रखा गया है। सीएम का नाम तय करने के साथ ही आलाकमान ने मंत्रियों के नाम भी तय कर लिए थे। ये मंत्री भी आज दिल्ली में रेखा गुप्ता के साथ शपथ लेंगे। प्रवेश वर्मा के अलावा बीजेपी मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज सिंह, रविंदर सिंह इंद्राज और कपिल मिश्रा शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल के नाम तय किए हैं।

 

Delhi CM Oath Ceremony: आज होगा दिल्ली सीएम पद की शपथ ग्रहण समारोह, रेखा गुप्ता बोली- ‘जो वादे किए सब….

आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को हराया था। वह शीर्ष पद के प्रबल दावेदारों में से एक थे। रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार दोपहर को होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। समारोह में कुछ विशेष अतिथियों सहित करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Trump ने पनामा के होटल में भारतीय समेत 300 लोगों को किया कैद, खिड़कियों से बाहर झांककर मांग रहे मदद, बेबसी की ये तस्वीर देख रो देंगे आप