India News (इंडिया न्यूज), Delhi New CM: दिल्ली में भाजपा के जीत के बाद से ही हर तरफ यही चर्चा हो रही है कि कौन दिल्ली की कुर्सी पर विराजमान होगा। इस पर अभी तक सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं। क्योंकि भाजपा ने अभी तक कोई संकेत नहीं दिया है कि दिल्ली का सीएम किसे बनाया जाएगा। हालांकि इस रेस में अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को सबसे आगे बताया जा रहा है, लेकिन जिस तरह से भाजपा ने मुख्यमंत्रियों के नाम तय करने में चौंकाने वाली बात कही है, उससे कोई भी पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि सीएम कौन होगा।
जेपी नड्डा से इन विधायकों ने की मुलाकात
ऐसे में जब भाजपा के कुछ विधायकों ने संसद में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की तो कयासबाजी शुरू हो गई। कहा गया कि इनमें से कोई सीएम और मंत्री बन सकता है। सूत्रों के मुताबिक संसद भवन में पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले भाजपा विधायकों में अनिल शर्मा, शिखा रॉय, सतीश उपाध्याय, अरविंदर सिंह लवली, विजेंद्र गुप्ता और अजय महावर बताए जा रहे हैं। इनके अलावा विधायक रेखा गुप्ता, डॉ. अनिल गोयल ने भी जेपी नड्डा से मुलाकात की है। हालांकि इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रवेश वर्मा के अलावा आशीष सूद, पवन शर्मा, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय जैसे नेता भी सीएम पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं। लेकिन कई नाम ऐसे भी हैं जो छुपे हुए योद्धा हो सकते हैं।
कौन हैं वो 6 विधायाक ?
- अनिल शर्मा: आरके पुरम से शानदार जीत दर्ज करने वाले अनिल शर्मा ने आम आदमी पार्टी की दो बार की विधायक प्रमिला टोकस को हराया है। यह सीट जीतना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय था।
- शिखा रॉय: ग्रेटर कैलाश सीट पर आम आदमी पार्टी के कद्दावर मंत्री सौरभ भारद्वाज को हराकर विधानसभा पहुंचने वाली शिखा रॉय की भी दावेदारी है। वह दिल्ली में पार्टी के संगठन में भी काम करती हैं।
- सतीश उपाध्याय: दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। संगठन में उनका काफी अनुभव है। ब्राह्मण होने के कारण उन्हें मौका मिल सकता है।
- विजेंद्र गुप्ता: रोहिणी से कई बार विधायक रहे विजेंद्र गुप्ता दिल्ली में भाजपा का चेहरा माने जाते रहे हैं। उन्होंने उस दौर में भी जीत हासिल की, जब बीजेपी की सीटें बहुत कम थीं। उन्हें काफी अनुभवी माना जाता है।
- अरविंद सिंह लवली: कांग्रेस से बीजेपी में आए अरविंदर सिंह लवली दिग्गज नेता हैं। खासकर सिख समुदाय में उनकी काफी पकड़ है. पार्टी में उनका काफी अनुभव भी है।
- अजय महावर: दिल्ली की घोंडा विधानसभा सीट से जीतने वाले अजय महावर तेज तर्रार नेता के तौर पर जाने जाते रहे हैं।2020 से 2025 तक विधानसभा में बीजेपी के चीफ व्हिप रहे अजय महावर ने दूसरी बार जीत का परचम लहराया।
NASA का अलर्ट! इस साल धरती पर टकराएगा एस्टेरॉयड, तबाही का अंदाजा लगाना मुश्किल