India News (इंडिया न्यूज), Aaj ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम काफी बदल रहा है। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। वहीं, बीच-बीच में ठंड बढ़ाने के लिए इंद्रदेव भी मेहरबान हैं। बारिश और शीतलहर के साथ ही कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली में घना कोहरा

राजधानी दिल्ली आज सुबह से ही घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई है। कोहरे और खराब मौसम के कारण दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हैं। कुछ जगहों पर दृश्यता शून्य तक पहुंच गई है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें भी प्रभावित हो सकती हैं। मौसम विभाग ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

पंजाब-हरियाणा में शीतलहर

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी है और गुरुवार को दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। आज सुबह से ही पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार और शनिवार को कोहरा रह सकता है, लेकिन उसके बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

शिमला-कश्मीर में बर्फबारी

गुरुवार को कश्मीर और शिमला समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बर्फबारी हुई। शिमला में 1.6 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 जनवरी को कश्मीर में फिर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। बुधवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार को मैदानी और निचले इलाकों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, मारे गए 12 नक्सली

राजस्थान में हल्की बारिश के बाद कड़ाके की ठंड

पिछले दो दिनों में राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। नागौर में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।

आज सुबह राज्य में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। तापमान में और गिरावट आने से पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर दिन में कड़ाके की ठंड और बहुत अधिक ठंड रही। कोहरे के असर से अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे जाने की संभावना है। 22 जनवरी के आसपास राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

Saif Ali Khan Attack: इस कवि के जहरीले भाषण की वजह से सैफ अली खान पर चला चाकू, इमरान प्रतापगढ़ी ने किया बाड़ा दावा!