India News (इंडिया न्यूज), Delhi Fog: इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कड़ाके की ठंड है। कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों में हर की तुलना में कम बर्फबारी हो रही। बचा हुआ कसर कोहरा और शीतलहर पूरा कर रहा है। घने कोहरे के कारण रेल और विमान सेवा पर गहरा असर पड़ रहा। इसकी वजह से कई ट्रेने लेट से चल रही हैं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण आज जनवरी को दिल्ली क्षेत्र में 20 ट्रेनें देरी से पहुंचीं।

 

 

श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर: शीत लहर जारी रहने के कारण डल झील पर कोहरे की एक पतली परत देखी गई।

कल निकली थी धूप

बीते कल यानि 7 जनवरी को दिल्ली में धूप निकली थी। जिससे लोगों को थोड़ी बहुत ठंड से राहत मिली थी। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री है। दिल्ली में 11 जनवरी तक कोहरा और शीतलहर जारी का रहने की संभावना जताई है। नौ और 10 दिसंबर को भी बूंदाबांदी होने हो सकती है। आने वाले अगले पांच दिनों तक शीतलहर, भीषण ठंड से राहत मिलने की संभावना दिल्ली एनसीआर में बहुत कम नजर आ रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीत लहर और कोहरा जारी है। लोग ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वीडियो दक्षिण मोती बाग से है।

Also Read:-