India News (इंडिया न्यूज़), Delhi: दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने एक इमिग्रेशन रैकेट का खुलासा किया है। सुरक्षा अधिकारियों ने श्रीलंकाई नागरिकों को धोखे से भारत के रास्ते विदेश भेजने वाले दो एजेंट्स को गिरफ्तार किया है। फिलहास सुरक्षा कर्मियों के द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि बुधवार 21 जून को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध यात्री को CISF ने पकड़ा था। संदिग्ध यात्री के पास से करीब 1597 ग्राम सोने का पेस्ट पकड़ें गए थे। वहीं, आरोपित यात्री दुबई से एयर इंडिया की फ्लाईट से भारत पहुंचा था।
थाईलैंड से भी सोना की तस्करी
आरोपी के बारे में जांच के बाद पता लगा था कि यह सोना थाईलैंड से आया था। टैक्स से बचाने के लिए आरोपी ने इस सोने को थाईलैंड से भारत भेजा था। हैरानी की बात यह है कि इससे पहले खाड़ी देशों से ही तस्करी के लिए सोना आता था, वहीं अब थाईलैंड से भी तस्करी के लिए सोना आ रहा है।
ये भी पढ़ें – Hajj Yatra 2023: जानें इस बार कब से शुरू होगा हज यात्रा, इस्लाम में हज क्यों है इतना अहम