India News (इंडिया न्यूज), Delhi Rain: देश की राजधानी दिल्ली में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी बीच आज गुरुवार को राजधानी में बुंदाबूंदी देखा गया, जिससे लोगों नें उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। वहीं मौसम विभाग ने बताया था कि मानसून दक्षिण की ओर ज्यादा झुका हुआ है, जिसके चलते केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है।

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई को ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश आदि में बारिश हो सकती है। वहीं 20 जुलाई तक, छत्तीसगढ़ में 19 और 20 जुलाई को, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय और दक्षिण आंतरिक आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Avoid Travel: भारत ने कोटा हिंसा के बीच बांग्लादेश में मौजूद भारतीय नारगिकों को यात्रा से बचने की दी सलाह