Weather Update: इस समय पूरा दिल्ली-NCR शीतलहर की चपेट में है। वहीं राज्य में बुधवार रात करीब 12 बजे हुई बारिश से दिल्लीवासियों पर मौसम का डबल अटैक हुआ है। बता दें कि दिल्ली में इस साल पड़ रही ठंड पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राजधानी दिल्ली में बारिश होने की आशंका जताई है।

अगले दो दिनों के लिए बारिश का अर्लट

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक दर्ज होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों के लिए बारिश का अर्लट जारी कर दिया है। जिसके कारण तापमान 4-5 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

इन राज्यों में जारी ठंड का अर्लट

बता दें कि इतना ही नहीं मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार में 11-13 जनवरी 2023 को कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। वहीं 15 और 16 जनवरी 2023 को शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

Also Read: आज लुधियाना में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, पुलिस ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम