दिल्ली एन.सी.आर. के में रहने वाले पांच बदमाश 8.75 लाख रुपए लूटकर मनाली घूमने के लिए जा रहे थे।इन बदमाशों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मनाली के रास्ते में पड़ने वाले गन्नौर, सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनके पास से 7.82 लाख रुपये, दो बाइक और एक कार बरामद हुई है।

आरोपियों में सरफराज अमन विहार के थे।

पकड़े गए आरोपियों में सरफराज अमन विहार निवासी, फरमान उर्फ फट्टू निहाल विहार का निवासी, सुहैल अख्तर सुल्तानपुरी निवासी, सौरभ वशिष्ट रोहिणी निवासी और गौरव अमन विहार का रहने वाला है। अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पता चला है कि पकड़े गए बदमाशों ने चाकू से हमला करके डिस्ट्रीब्यूटर नरेश सिंह से 12 सितंबर को 8.75 लाख रुपये लूट थे।

कैसे पकड़े गए बदमाश।

नरेश सिंह उस समय पैसे बैंक में जमा करने जा रहा था। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन और महिपाल सिंह की टीम ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर इनकी लोकेशन को ट्रेस किया और गन्नौर, सोनीपत से बदमाशों को पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़े Delhi News: दिल्ली से हुआ दहशत का एक वीडियो वायरल, महिला को बेरहमी से पीटा।