India News (इंडिया न्यूज), Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार (3 फरवरी, 2025) की सुबह कोहरे और ठंड के साथ शुरू हुई। मौसम विभाग ने राजधानी में घने कोहरे को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से 5 फरवरी तक बादलों की आवाजाही रहेगी और कई इलाकों में बारिश हो सकती है। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, मेरठ और सहारनपुर समेत कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में होगी बारिश

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, फरवरी का पहला सप्ताह मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ गुजरेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमालयी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है। इन राज्यों में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। श्रीनगर और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड का असर दिख रहा है, जिसका असर मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता है। 

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, रिमझिम बारिश से बढ़ेगी ठंडक

बादल करेगा आंख मिचौली

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 4 से 5 फरवरी तक यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब में बादलों की आवाजाही रहेगी। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने के भी आसार हैं। स्काईमेट के पूर्वानुमान के अनुसार घने कोहरे के कारण विमान और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है और कई ट्रेनें देरी से चलने की संभावना है।

बिहार में बदलेगा मौसम

जानकारी के अनुसार, बिहार में सर्दी का असर अब कम हो रहा है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2-3 दिन तक बादलों की मौजूदगी रहेगी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। राजस्थान में अरब सागर से आने वाली तेज हवाओं के कारण एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

हिमाचल और कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी

4 और 5 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की संभावना है। शिमला, मनाली, कुल्लू और धर्मशाला में बर्फबारी हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भी शीतलहर जारी रहेगी। कश्मीर घाटी में बर्फबारी के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। श्रीनगर और आसपास के इलाकों में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। चक्रवात के कारण पूर्वोत्तर भारत के असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और हल्की बारिश के संकेत हैं। केरल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार-झारखंड में मौसम में बदलाव, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने किया सचेत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश और ठंडी हवाएं तापमान में उतार-चढ़ाव लाएगी, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है क्योंकि इससे गेहूं और अन्य फसलों को प्राकृतिक सिंचाई का लाभ मिलेगा।

भारत के किन राज्यों से अब तक नहीं बने एक भी प्रधानमंत्री? देखिए लिस्ट