India News (इंडिया न्यूज), Delhi Weather Today: दिल्ली की आबोहवा इस वक्त खराब है। सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोगों को इंतजार था कि बदरा बरसे। लगता है अब इनका इंतजार खत्म होने वाला है। इस बीच लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। जिसे देख कर लग रहा है कि मौसम अपना इलाज खुद करने वाली है। यानि एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दिल्ली में बृहस्पतिवार की शाम या रात हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। खैर वायु प्रदूषण पर इसका कोई असर पड़ेगा या नहीं ये तो बारिश होने के बाद ही कहा जा सकता है। लेकिन इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। जिसके कारण दिवाली पर ठंडक का एहसास गढ़ जाएगा।
दिल्ली का तापमान
बता दें कि बीते मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा।जबकि न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा है। हवा में नमी का स्तर 98 से 42 प्रतिशत दर्ज किया गया।
बहेगी तेज हवा
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की सुबह हल्की धुंध रहेगी। वहीं दिन में आसमान साफ रहेगा। जबकि शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 16 डिग्री रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 और 12 नवंबर को हवा की रफ्तार बढ़ेगी। साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। यह 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़ें:-
- नीतीश कुमार के बयान को महिला आयोग की चीफ ने बताया शर्मनाक
- राहुल गांधी ने वरुण गांधी से की मुलाकात, सियासी हलचल बढ़ी
- भारतीय सेना की निगरानी क्षमता होगी दोगुनी, शामिल हुए कुछ खास ड्रोन