India News (इंडिया न्यूज़) Today Weather Update, दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और उसे सटे एनसीआर के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बारिश हुई जिसके बाद यहा मौसम बदल गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान हैं।

दिल्ली में आज बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले कुछ दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होने का अनुमान है।

झारखंड-ओडिशा में गर्मी का कहर जारी

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में तापमान 40 की संख्या को पार कर गया था। राज्य में हीटवेव जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। लेकिन अब प्रचंड गर्मी के प्रकोप से राहत मिली है। देश के कई राज्यों में अभी भी गर्मी का कहर जारी है। ऐसे में बात करें झारखंड और ओडिशा की तो यहा गर्मी का कहर जारी रहेगा।

इन राज्यों में अगले 24 घंटों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के दौरान जमकर बारिश होगी। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति की रफ्तार से हवा चलेगी। उधर, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में 22 अप्रैल तक मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में हो सकती है गंदे पानी से बड़ी बीमारी ऐसे कर सकते अपने पानी को साफ