दिल्ली में दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है यहां एक शख्स की उसकी पत्नी के साथ बहस हो गई थी। जिसके बाद गुस्से में आकर अपने दो साल के बेटे को बालकनी से फेंक दिया और बाद में खुद भी छलांग लगा दी आपको बता दे ये घटना दिल्ली के कालका जी इलाके की है।
आपको बता दे इस घटना में पिता-पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आई हैं जिसके बाद दोनों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है पुलिस के अनुसार मान सिंह और उसकी पत्नी पूजा पिछले कुछ महीनों से विवाद के बाद अलग रह रहे थे पूजा फिलहाल अपने 2 बच्चों के साथ कालकाजी में अपनी दादी के घर रह रही थी।
मान सिंह पर हुआ केस दर्ज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूजा की दादी ने यह आरोप लगाया कि कल शुक्रवार की रात मान सिंह शराब के नशे में आया था, अपने परिवार से मिलने उसके घर आया था पुलिस ने कहा कि मान सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।