India News (इंडिया न्यूज),Umar Abdullah: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से लेकर अब तक कश्मीर पाक के आतंकियों द्वारा किए जा रहे अत्याचार का शिकार हो रहे हैं। वहीँ लगातार पाकिस्तानी आतंकी कश्मीर की आम जनता को निशाना बनाए हुए हैं। वहीँ आतंकी हमले से आहत भारत ने पाक पर कड़ा प्रहार करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। वहीँ इस दौरान भारतीय सेना ने पाक में आतंकियों के ठिकानों को बर्बाद कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी हमले करके घाटी में कई हमले किए। और इस दौरान आम लोगों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि वहां का पर्यटन क्षेत्र पहले से ही नुकसान में था और अब पाकिस्तान के हमले ने घाटी को काफी नुकसान पहुंचाया है।

UP Weather Today: UP में इस दिन मानसून देगा दस्तक, तपिश भरी गर्मी से मिलने वाली है राहत, मौसम विभाग ने कर डाली भविष्यवाणी

पाक की खोली सारी पोल

अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की सारी पोल खोल कर रख दही और कहा कि आम कश्मीरियों पर जानबूझकर हमले किए जा रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह बारामूला के उरी के सलामाबाद में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे जिसके बाद उन्होंने कहा कि, उरी, तंगधार, राजौरी और पुंछ में भी यही स्थिति है। हमारे नागरिक इलाकों पर हमला किया गया। 2-3 दिनों तक नागरिक इलाकों में बेरहमी से गोलीबारी होती रही। ऐसा लग रहा था कि सीमा पार से जानबूझकर ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को अपने चंगुल में लाने की कोशिश की जा रही है।

कश्मीरियों का बढ़ाया हौसला

इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि, अभी संघर्ष विराम हो चुका है। फिलहाल सीमावर्ती इलाकों में शांति है। हम सभी प्रभावित इलाकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हम गोलीबारी और हमले से हुए नुकसान का भी आकलन कर रहे हैं। वहीँ बंकरों की जरूरत पर सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि बंकरों पर भी चर्चा हो रही है। कई सालों तक हमें बंकरों की जरूरत नहीं पड़ी। अब लोगों ने सामुदायिक बंकरों की नहीं, बल्कि व्यक्तिगत बंकरों की मांग की है। हम गोलाबारी से प्रभावित सभी इलाकों में बंकरों की व्यवस्था करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि, हमने यह युद्ध शुरू नहीं किया। पहलगाम में हमारे निर्दोष लोगों पर हमला हुआ। अगर उस तरफ से बंदूकें नहीं चलाई गईं, तो हमारी तरफ से भी बंदूकें नहीं चलाई जाएंगी।

‘अचानक’ घर से भाग कर दोनों हाथ ऊपर करके रेलवे ट्रैक पर चलने लगा युवक, उसके बाद जो हुआ…!!