Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी का प्रकोप दिखाना शुरू हो चुका है। जिसके चलते राज्य में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। मौमस विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलेगी।
कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम
आपको बता दें कि घने कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटनाएं भी काफी बढ़ गईं हैं। आज राजधानी दिल्ली में सुबह 10 बजे तक जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसके साथ ही विजिबिलिटी कम होकर 400-500 मीटर ही रह गई है। राजधानी में कुछ जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी काफी कम हो गई है।
जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा साथ ही घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं शुक्रवार को भी घना कोहरा रहने की आशंका जताई है।
Also Read: घने कोहरे के कारण रेलवे ने कई ट्रेन की रद्द, आज देरी से चलेंगी ये ट्रेनें