India News (इंडिया न्यूज), Petrol-Diesel Latest Price: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी आधार पर देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमत तय होती है। हालांकि, लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोमवार (3 फरवरी, 2025 के ताजा अपडेट के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, राज्य स्तर पर कीमतों में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आपको बताते चलें कि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड 76 डॉलर के पार पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड आज 76.27 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 73.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ अगर हम भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज (सोमवार), 03 फरवरी 2025 को सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है।

प्रमुख महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है। देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपये है। वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है। कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

नेहरू से लेकर मनमोहन तक…12 लाख में कितना देना पड़ता था टैक्स? PM Modi ने कह दी ऐसी बात, मुंह छुपाने के काबिल नहीं बचे राहुल-प्रियंका

कैसे तय होता है रेट?

ज्ञात हो कि, भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत पर आधारित होती हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल पर आधारित कीमतों की समीक्षा के बाद हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर सुबह 6 अलग-अलग शहरों के पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Mahakumbh Amrit Snan Live Update: महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान शुरू, उमड़ा आस्था का जनसैलाब, यहां जानें पल-पल की अपडेट