पंचांग के अनुसार, देव दिवाली हर साल कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है, देव दीपावली का पावन पर्व इस साल 7 नवंबर 2022 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 07 नवंबर 2022 को सायंकाल 04:15 बजे प्रारंभ होकर 08 नवंबर 2022 को शाम 04 बजकर 31 मिनट तक है,  देव दिवाली के दिन देवी-देवताओं के लिए किए जाने वाले विशेष दीपदान एवं पूजा का शुभ मुहूर्त सायंकाल 05 बजकर 14 मिनट से लेकर 07 बजकर 49  मिनट तक रहेगा।

देव दीपावली 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त

देव दिवाली-7 नवंबर 2022, सोमवार

कार्तिक पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ-7 नवंबर 2022 को शाम 4 बजकर 15 मिनट से शुरू

कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त- 8 नवंबर 2022 को शाम 4 बजकर 31 मिनट तक

देव दीवाली पूजा की अवधि- 02 घंटे 35 मिनट तक

यह भी पढ़ें- Tulsi Vivah 2022: तुलसी विवाह से प्रारंभ हो जाते है सभी शुभ कार्य, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि