India News (इंडिया न्यूज), Shri Mata Vaishno Devi:जम्मू के कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर बन रहे रोपवे प्रोजेक्ट का विरोध हो रहा है। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति की ओर से बंद का ऐलान किया गया है। विरोध के चलते कटड़ा में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर मार्ग पर घोड़े, पिट्ठू, पालकी और यहां तक ​​कि बाजार भी बंद हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ताराकोट रोपवे प्रोजेक्ट को आगे बढ़ने की मंजूरी दे दी है।

संघर्ष समिति ने तेज किया विरोध

इसके बाद स्थानीय लोगों और संघर्ष समिति ने विरोध तेज कर दिया है। संघर्ष समिति ने इस प्रोजेक्ट के खिलाफ उग्र चेतावनी भी दी है। बंद के चलते धर्मनगरी के चरण पादुका बाजार की दुकानों के शटर गिरे हुए हैं। स्थानीय दुकानदार, पिट्ठू और पालकीवाले भी बंद के समर्थन में उतर आए हैं। पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कटड़ा बुधवार को कटड़ा बंद का व्यापक असर दिखने लगा है। इसके चलते देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा का खास ख्याल रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कटड़ा को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति कटड़ा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। वे रोपवे परियोजना का विरोध कर रहे हैं।

रोजी-रोटी का संकट

उनका कहना है कि रोपवे के निर्माण से स्थानीय लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। रोपवे परियोजना को रोकने की मांग वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने कहा है कि अगर कटड़ा रोपवे को बंद नहीं किया गया तो उनका विरोध प्रदर्शन हिंसक हो जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन की होगी। माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति कटड़ा की ओर से बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यह विरोध प्रदर्शन कटड़ा में रोपवे के निर्माण के विरोध में किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस रोपवे के निर्माण से हमारा रोजगार पूरी तरह प्रभावित होगा।

पाकिस्तान ने अपने भिखारियों को लेकर किया बड़ा एलान, दुनिया भर के लोगों के उड़े होश

संभल में शिव मंदिर के बाद मिला राधा-कृष्ण का मंदिर, श्रृद्धालुओं ने शुरू करवाई कुएं की खुदाई