India News (इंडिया न्यूज), Mumbai Airport: मुंबई हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक यात्री को हीरे के तस्करी मामले में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई हवाई अड्डे पर नूडल्स के पैकेट में छिपाए गए हीरे और यात्रियों के शरीर के अंगों और सामान में छिपाया गया सोना जब्त किया है। जिनकी कुल कीमत ₹ 6.46 करोड़ है। सीमा शुल्क अधिकारी ने सोमवार (22 अप्रैल) देर रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि सप्ताहांत में 4.44 करोड़ रुपये मूल्य का 6.8 किलोग्राम से अधिक सोना और 2.02 करोड़ रुपये के हीरे जब्त करने के बाद चार यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।
तस्करी मामले में यात्री हुए गिरफ्तार
बता दें कि, मुंबई से बैंकॉक जा रहे एक भारतीय नागरिक को रोका गया। जिसके बाद उसे ट्रॉली बैग के अंदर नूडल्स के पैकेट में छिपाकर हीरे की तस्करी करते हुए पाया गया। अधिकारी ने बताया कि यात्री को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि कोलंबो से मुंबई की यात्रा कर रही एक विदेशी नागरिक को रोका गया और उसे अपने अंडरगारमेंट्स के अंदर छुपाकर सोने की ईंटें और एक कटा हुआ टुकड़ा मिला, जिसका कुल वजन 321 ग्राम था।
Heatwave Alert: पूर्वी भारत में हीटवेव रहेगी जारी! यहाँ देखिए आईएमडी की रिपोर्ट – India News
कई यात्री हुए गिरफ्तार
बता दें कि, दुबई और अबू धाबी से यात्रा करने वाले दो-दो और बहरीन, दोहा, रियाद, मस्कट, बैंकॉक और सिंगापुर से एक-एक यात्रा करने वाले 10 भारतीय नागरिकों को भी रोका गया। साथ ही उन्हें 6.199 किलोग्राम सोना ले जाते हुए पाया गया, जिसकी कीमत ₹ 4.04 करोड़ थी। मलाशय, शरीर पर और सामान के अंदर उन लोगो ने छुपाया था। जिसके बाद में उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया।
Canada Burning Train: कनाडा में दौड़ी द बर्निंग ट्रेन, वायरल हुआ भयावह वीडियो – India News