India News (इंडिया न्यूज़),Dimple Yadav Birthday: आज समाजवादी पार्टी की बेबाक और दिग्गज नेता डिंपल यादव का जन्मदिन है। डिंपल यादव भारतीय राजनीति में एक बेबाक नेता के तौर पर है। जानकारी के लिए बता दें कि, डिंपल दो बार कन्नौज से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा सांसद रही हैं। वहीं वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं।

राजनीतिक कैरियर पर एक नजर

ज्ञात हो कि, डिंपल यादव ने 2009 में अभिनेता और राजनेता राज बब्बर के खिलाफ फिरोजाबाद के लोकसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद वह 2012 में कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं। जानकारी के लिए बता दें कि, भारत की आजादी के बाद से डिंपल निर्विरोध निर्वाचित होने वाली देश की 44वीं और उत्तर प्रदेश की चौथी शख्सियत हैं। डिंपल यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के सुब्रत पाठक से 10,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गईं।

अखिलेश के परिवार ने किया था शादी का विरोध

इन सबके बीच एक सबसे दिलचस्प बात ये है कि, डिंपल और अखिलेश यादव की मुलाकात से तब हुई थी जब वह एक छात्रा थीं। इसी कारण मूल रूप से अखिलेश के परिवार ने उनकी शादी का विरोध किया था, लेकिन अखिलेश की दादी मूर्ति देवी की मंजूरी के बाद वे मान गए। दोनों ने 24 नवंबर 1999 को शादी की और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू बनीं। बता दें कि, डिंपल यादव की दो बेटियां टीना और अदिति और एक बेटा अर्जुन है।

ये भी पढ़े