India News ( इंडिया न्यूज़ ) Diwali 2023 Vastu Tips : हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहर बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं ये त्योहर महत्वपूर्ण त्योहारों मे से एक है। अब दिवाली का त्योहार आने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है। इस दिन प्रभु श्री राम अपना 14 साल का वनवास खत्म करके अयोध्या वापस लौटे थे। इस दिन के लिए लोग पहले से अपने-अपने घरों में तैयारी कर लेते हैं। इस दिन श्रीराम के साथ ही माता लक्ष्मी की भी पूजा अर्चना की जाती है। ऐसे में घरों में साफ सफाई के साथ ही लोग अपने घर को सुंदर बनाने के लिए दीवारों पर पेट करवाते हैं। वहीं इसमें वास्तु भी अहम भूमिका निभाती है। वास्तु के हिसाब से घर में कलर कराने पर माता लक्ष्मी खूब प्रसन्न हो जाती है। तो चलिए जानिए घर की दीवारों पर कौन से रंग करवाना चाहिए।

घर की दीवारों पर इन कलर्स को करवाना चाहिए

दिवाली के मौके पर अगर आप दीवारों को रंग करा रहे हैं तो आपको इन कलर्स को करवाना चाहिए, जैसे हल्का गुलाबी, सफेद, पीला, आसमानी और हल्का ऑरेंज कलर कराना चाहिए। इसे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। यह सभी रंग माता के प्रिय हैं।वास्तु दोष खत्म होता है। लेकिन लाल का रंग का इस्तेमाल घर की दिवारों को रंगने में नहीं करना चाहिए। माता रानी की पूजा अर्चना में भी इन्हीं रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। माता रानी को लाल रंग के फूल अर्पित करने से सभी काम बनते चले जाते हैं।

घर के सभी दोष होते हैं दूर

हल्का गुलाबी, सफेद, पीला, आसमानी और हल्का ऑरेंज रंग माता रानी को प्रभावित करते हैं। इनसे घर में लक्ष्मी आती हैं। सभी काम अपने आप बनते चले जाते हैं। भाग्योदय होता है। घर में भी सुख शांति बनी रहती है।

ये भी पढ़ें – Astro Tips: तिल के तेल का दीपक जलाना माना जाता है बेहद शुभ, मिलते हैं कई लाभ, बस इन बातों का रखें ख्याल