India News ( इंडिया न्यूज़ ) Eating onion in Raita is dangerous: खाना खाने के साथ प्याज खाना लोगों को खूब पसंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं प्याज खाने का सही तरीका क्या होता है। नहीं तो आज हम आपको बताएंगे प्याज खाने का सही तरीका क्या होता है जिससे हमें कोई खतरा भी ना हो और हम आराम से प्याज का सेवन कर सके। तो आइए आज हम आपको बताते हैं प्याज किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।

दही प्याज एक साथ खाने के कई नुकसान होते है

दही के साथ प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। यह कॉम्बिनेशन शरीर में दोषों को बिगाड़ सकता है। इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिनमें सबसे आम हैं अपच, एसिडिटी, सूजन और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं।

फूड पॉइजनिंग का भी खतरा

यह पेट और आंतों में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है और इससे आपको फूड पॉइजनिंग की भी समस्या भी हो सकती है। ऐसा होने से आपको मतली, उल्टी, शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है।

शरीर में बढ़ सकती है गर्मी

यह कॉम्बिनेशन शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा करता है और विषाक्त पदार्थों की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे स्किन एलर्जी और रिएक्शन हो सकते हैं जिनमें रैशेज, एक्जिमा और सोरायसिस शामिल हैं।

ये भी पढ़े- Health News: महिलाओं में इस कैंसर का बढ़ रहा है खतरा, यहां जानिए सबकुछ