India News (इंडिया न्यूज),Tamil Nadu:तमिलनाडु के मदुरै से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर में 14,000 से अधिक लोग आवारा कुत्तों का शिकार बन चुके हैं। हालांकि, यह समस्या सिर्फ मदुरै तक सीमित नहीं है, बल्कि तमिलनाडु और पूरे भारत में आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मदुरै शहर में हर दिन आवारा कुत्तों के हमलों में वृद्धि देखी जा रही है, जिससे आम लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, मदुरै में आवारा कुत्तों के हमलों में 14,000 लोग घायल हुए थे, जबकि एक साल पहले यह संख्या 13,000 थी।

हर साल बढ़ रही हैं घटनाएं

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, हर साल ये घटनाएं बढ़ रही हैं। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए मदुरै निगम ने दिसंबर में आवारा कुत्तों की जनगणना कराने का फैसला किया था। इसके लिए एक निजी कंपनी को 5.83 लाख रुपये आवंटित करने का आदेश भी जारी किया गया था, लेकिन अब तक यह काम शुरू नहीं हो पाया है।

मदुरै में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2022 की आधिकारिक रिपोर्ट में आवारा कुत्तों की संख्या 53,000 बताई गई है, लेकिन सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह आंकड़ा सही नहीं है। उनका मानना ​​है कि मदुरै में आवारा कुत्तों की संख्या एक लाख के करीब हो सकती है। रात में शहर की सड़कों पर घूमना खतरनाक हो गया है, क्योंकि आवारा कुत्तों के झुंड सड़कों पर घूमते हैं और अक्सर लोगों पर हमला करते हैं।

जागरूकता कार्यक्रम

इस समस्या के समाधान के लिए मदुरै नगर निगम ने आवारा कुत्तों की जनगणना कराने की योजना बनाई है और इसके लिए 200 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने का भी फैसला किया है। यह सर्वेक्षण कार्य फरवरी के अंत तक पूरा हो जाएगा और मार्च तक रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही निगम ने आवारा कुत्तों को गोद लेने के लिए जागरूकता कार्यक्रम और विशेष अभियान चलाने की भी बात कही है, ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।

मदुरै के पार्षदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर गंभीर कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि सटीक आंकड़े मिलने के बाद ही इस समस्या का समाधान हो सकता है। इसके अलावा आवारा कुत्तों की नसबंदी सर्जरी के अलावा अभी तक कोई ठोस योजना लागू नहीं की गई है।

पहले 165 महिलाओं का किया बलात्कार…फिर लगा दी आग, जेल में दरिंदगी की सारी हदें पार, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

CM योगी ने विपक्ष का बजा दिया बाजा, दिल्ली और मिल्कीपुर पर ऐसा बोले, सुनकर भाग लेंगे विरोधी

शादी के कार्ड पर राहुल गांधी की फोटो, उड़ गए सबके होश , आपने ये अनोखा कार्ड देखा क्या?