India News (इंडिया न्यूज), Manmohan Singh: देश के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। मनमोहन सिंह ने गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। 10 साल तक देश के पीएम पद पर रहे मनमोहन सिंह ने जब यह पद छोड़ा तो वे लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित बंगला नंबर 3 में रहने लगे थे।

मनमोहन सिंह अपने परिवार के साथ बंगला नंबर 3 में करीब 10 साल तक रहे। तीन एकड़ के प्लॉट वाले इस विशाल टाइप-8 बंगले में मनमोहन सिंह तब आए जब मई 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और देश की सत्ता बीजेपी के हाथों में चली गई।

यह शीला दीक्षित का भी निवास स्थान था

प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी 7 रेसकोर्स रोड (अब 7 लोक कल्याण मार्ग) में रहने लगे और इसके बाद बंगला नंबर 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निवास स्थान बन गया। मनमोहन सिंह से पहले यह बंगला दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आधिकारिक निवास स्थान था। जब दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत हुई और कांग्रेस हार गई तो कांग्रेस ने यह बंगला खाली कर दिया। शीला दीक्षित का 2019 में 81 साल की उम्र में निधन हो गया।

शीला दीक्षित के बंगला खाली करने के बाद CPWD ने बंगले का पूरी तरह से जीर्णोद्धार कराया। पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते मनमोहन सिंह समेत उनके परिवार को SPG सुरक्षा मिली हुई थी।

‘इतिहास भी रहेगा मेरे प्रति हमेशा दयालु’…निधन से पहले मनमोहन सिंह के बोले मीडिया से वो आखिरी चंद शब्द, कहानी नहीं किस्सा बन गए?

7 दिन का राजकीय शोक घोषित

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद पूरे देश में राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है और सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मनमोहन सिंह के निधन के बाद पूरा देश शोक में है। पीएम मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। खेल जगत से लेकर व्यापार जगत तक के लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

Manmohan Singh: आखिर बिहार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने क्यों लगाया था राष्ट्रपति शासन? जानें पूरी स्टोरी