Draupadi Murmu Birthday: आज द्रौपदी मुर्मू का 66वां जन्मदिन है जिसमें उन्हें काफी लोगों मे जन्मदिन की बधाईयां दी है। कई नेताओं ने उन्हें एक्स पर पोस्ट करते हुए बधाई दी है। इन्हीं में से एक हैं पीएम मोदी, जिन्होंने राष्ट्रपति के कार्य को सराहा और जन्मदिन की बधाईयां दी। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।
पीएम मोदी ने दी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमारे राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर उनका ज्ञान और जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है। उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है। भारत उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा। उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।
जानें राष्ट्रपति के बारे में
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गाँव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल थीं। मुर्मू का प्रारंभिक जीवन कठिनाइयों और संघर्षों से भरा था। गाँव के स्कूल से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद मुर्मू आगे की पढ़ाई के लिए भुवनेश्वर चली गईं। उन्होंने भुवनेश्वर के रमादेवी महिला कॉलेज से कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह अपने गांव से कॉलेज जाने वाली पहली लड़की बनीं। भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति जो कि इतने पिछड़े वर्ग से आती है, दुनियाभर की महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं।