India News (इंडिया न्यूज़),Dulhan Ka Video: आजकल प्री-वेडिंग और पोस्ट वेडिंग फोटोशूट और वीडियो शूट का जमाना है। लड़के-लड़कियां अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते। अलग-अलग स्टाइल में किए गए फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होते हैं। कभी कोई पानी में घुसकर फोटोशूट करवाता नजर आता है तो कभी कोई कूड़े के ढेर के पास फोटोशूट करवाता नजर आता है। लेकिन अब जो नजारा सामने आया है, उसने खुद दूल्हे को भी चौंका दिया। दुल्हन ने ऐसे स्टंट किए कि वह बस उसे देखता ही रह गया। दुल्हन का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Odisha Cabinet: ओडिशा में मंत्रिमंडल के विभागों की घोषणा, जानें किसे क्या मिला? -IndiaNews
पार्क में दुल्हन ने किया स्टंट
ऐसा लग रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो प्री-वेडिंग शूट का है। दूल्हा-दुल्हन फोटोशूट के लिए किसी पार्क में पहुंचे हैं। वहां एक्सरसाइज मशीन देखते ही दुल्हन का स्टंट करने का मन कर गया। फिर क्या, वह दौड़ी और मशीन पर स्टंट दिखाने लगी। उसने वहां ऐसे करतब दिखाए कि दूल्हा अवाक रह गया। वह बस दुल्हन को हैरानी भरी नजरों से देखता रहा। शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे देखकर नेटिजन्स हैरान रह गए।
वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को tanwarmusictighariya नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। एक यूजर ने लिखा है, ‘लोग सही बोलते हैं, पापा की परियां उड़ती हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘मैंने ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा था।’ वीडियो को लाखों लाइक और व्यूज भी मिल चुके हैं।