Dutch tourist Attack in Goa:  गोवा में एक डच महिला पर्यटक को छुरा घोंपने और उसके साथ छेड़छाड़ की गई साथ ही उसकी मदद के लिए आए एक व्यक्ति को भी घायल कर दिया गया। उत्तरी गोवा के एसपी के निधिन वलसन ने कहा कि एक रिसॉर्ट कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है। उसने यूरिको नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी चाकू मार दिया, जो महिला पर्यटक की मदद करने गया था। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।

  • मदद करने आए व्यक्ति पर भी हमला
  • गोवा पुलिस पर भी लग रहा आरोप
  • आरोपी बार टेंडर

निधिन वलसन ने आगे कहा कि यह घटना एक होटल परिसर में होटल के बारटेंडर द्वारा कथित तौर पर शराब के नशे में हुई थी। घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। होटल मालिकों को लोगों को रखते हुए सावधानी बरतनी चाहिए।

सुरक्षित गंतव्य स्थान

वही घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने कहा कि इस घटना की निंदा की जानी चाहिए। हर पर्यटन स्थल की अपनी चुनौतियां होती हैं। हम ऐसी किसी भी घटना पर ध्यान नहीं देंगे और कार्रवाई की जाएगी। हमें इस तथ्य की सराहना करनी चाहिए कि एक पर्यटक को बचाने के लिए गोवा के एक स्थानीय निवासी ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। हम सुनिश्चित करेंगे कि गोवा सभी के लिए एक सुरक्षित गंतव्य हो।

रैकेट चल रहा

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई ने इस घटना पर पुलिस और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में यह दूसरी घटना है। फिलहाल उत्तरी गोवा में गोवा पुलिस की मदद से जबरन वसूली का रैकेट चलाया जा रहा है। यह राज्य में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के चरमराने का प्रतिबिंब है।

यह भी पढ़े-