इंडिया न्यूज, (Earthquake in Uttarakhand) : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के मुनस्यारी (Pithoragarh Munsiyari) में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल की बात करें तो इसकी तीव्रता मध्यम की थी। हालांकि जान-माल का कोई नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र तेजम तहसील में 5 किमी की गहराई में था।

जानकारी के अनुसार यहां शुक्रवार को उत्तराखंड में भूकंप लोगों ने भूकंप के कई झटके महसूस किए। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके आने से एक बार तो लोगों में हड़कंप मच गया। लोग तुरंत अपने घरों की ओर दौड़े।

किसी के नुकसान की सूचना नहीं

आपको बता दें कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मैग्नीट्यूड मापी गई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र तेजम तहसील में पांच किमी की गहराई में था। भूकंप से फिलहाल कही से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं आई।

ये भी पढ़े : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई के छापे
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube