इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
अलग-अलग राज्यों में लोकसभा और विधानसभा की 33 सीटों पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। 33 सीटों में लोकसभा की तीन और बाकी 30 विधानसभा की सीटें हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी। लोकसभा की जिन 3 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें दादरा नगर हवेली, मध्य प्रदेश की खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट शामिल हैं।
EC By Election जानिए विधानसभा की सीटें किस राज्य में कितनी
इसके अलावा आंध्र प्रदेश की एक, असम की 5, बिहार की दो, हरियाणा की एक, हिमाचल प्रदेश की 3, कर्नाटक की दो, मध्य प्रदेश की 3, महाराष्ट्र की एक, मेघालय की 3, नगालैंड की एक, राजस्थान की दो, तेलंगाना की एक और पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं।
EC By Election सांसदों के निधन के कारण खाली पड़ी हैं लोकसभा की तीनों सीटें
दादरा नगर हवेली से निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर की मौत हो गई है। उनका शव गत फरवरी में होटल में फंदे से लटका मिला था। इसके अलावा मध्य प्रदेश के खंडवा से बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का भी इसी साल मार्च में निधन हो गया था। वह कोरोना से पीड़ित थे। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव भी उनके दिल्ली के फ्लैट में फंदे पर लटका मिला था।
EC By Election हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर भी होगा उपचुनाव, यह बीजेपी का इम्तिहान
हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर भी उपचुनाव होना है। इनेलो नेता अभय चौटाला इस सीट से विधायक थे लेकिन उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में इसी साल पद से इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन से बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में हरियाणा की यह सीट बीजेपी के लिए परीक्षा साबित हो सकती है।
Read More : Political Stir In Gujarat गुजरात में वरिष्ठ मंत्रियों के हटने से विधायकों की परेशानी
Read More :Rajasthan Politics: पायलट ने राहुल और प्रियंका के साथ की बैठक, सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज