India News (इंडिया न्यूज) Eid ul Fitr 2025: रमजान के पवित्र महीने के बाद आज देशभर में ईद-उल-फितर का चांद नजर आ गया। दिल्ली और लखनऊ में चांद दिखने की पुष्टि के साथ ही यह तय हो गया है कि कल यानी 31 मार्च 2025 को पूरे भारत में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। देशभर के शहरों में ईद के त्योहार की तैयारियां की जा रही हैं। लोग बाजारों में ईद की खरीदारी के लिए निकल रहे हैं।
‘… तो मोदी सरकार गिर जाएगी’, वक्फ बिल पर संजय सिंह का बड़ा दावा, BJP को टेंशन में डाला!
ईद के बाजारों में खरीदारी का माहौल
चांद दिखने के बाद अब ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। ईद की तैयारियों के बीच बाजारों में खरीदारी का माहौल गर्म है। दिल्ली के चांदनी चौक और लखनऊ के अमीनाबाद जैसे बाजारों में लोग देर रात तक खरीदारी करते नजर आए। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इस त्योहार को लेकर उत्साहित हैं। कल सुबह देशभर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी, जिसके बाद लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे। यह त्योहार न सिर्फ खुशियां बांटने का मौका है, बल्कि समाज में एकता और प्रेम का संदेश भी देता है। ईद मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत खास है
मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत खास है ईद-उल-फितर का त्यौहार
ईद-उल-फितर का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास होता है। यह रमजान के महीने भर के उपवास पूरे होने के बाद खुशी और भाईचारे का प्रतीक है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, एक-दूसरे से गले मिलते हैं और सेवइयां, बिरयानी और शीर खुरमा जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर इस दिन को खास बनाते हैं। दिल्ली और लखनऊ के अलावा कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद जैसे देश के अन्य हिस्सों से भी चांद दिखने की खबरें आ रही हैं।