India News (इंडिया न्यूज), Eknath Shinde Maharashtra Deputy CM: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी रस्साकशी बुधवार (4 दिसंबर, 2024) को खत्म होती हुई नजर आ रही है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ये तय हो गया था कि, देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि, एकनाथ शिंदे भी मान गए हैं। बताया जा रहा है कि, एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्होंने यह पद लेने के लिए हामी भर दी है। राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच वर्षा बंगले में 45 मिनट तक बैठक चली, जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने शिवसेना नेताओं से चर्चा की।

शिंदे, फडणवीस और अजित पवार ने कही ये बात

बैठक खत्म होते ही एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद स्वीकार करने का फैसला किया। अब गुरुवार (5 दिसंबर, 2024) को देवेंद्र फडणवीस आजाद मैदान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और अजित पवार और एकनाथ शिंदे भी डिप्टी सीएम का कार्यभार संभालेंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय होने के बाद महायुति के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने सरकार बनाने के लिए जरूरी विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा। इसके बाद महायुति के तीनों नेता मीडिया से मुखातिब हुए। 

जेल में फंसा बांग्लादेश का हिंदू शेर, जब निकलेगा तो लगाएगा ऐसी दहाड़, पूरी तरह निगल जाएगा यूनुस सरकार!

गृह मंत्रालय पर अड़े शिंदे

जब एकनाथ शिंदे से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह कल है, उस समय तक वह कोई फैसला ले लेंगे। उनके इस जवाब ने फिर सस्पेंस पैदा कर दिया। हालांकि अब एकनाथ शिंदे ने अपना फैसला साफ कर दिया है और दिखा दिया है कि अब नाराजगी की कोई बात नहीं है। हालांकि सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे गृह मंत्री का पद चाहते हैं। इसीलिए वह अपनी ‘खामोशी’ के जरिए बीजेपी पर दबाव बना रहे हैं। अगर मंत्रालयों के बंटवारे में दिक्कत आती है तो दिल्ली में फिर से बैठक हो सकती है।

‘हम महिलाएं हैं, सीता को मत छोड़ों’, जब महिलाओं ने प्रियंका गांधी से हाथ मिलाते हुए जय श्री राम कहा तो मिला ये जवाब