India News (इंडिया न्यूज),(कनिका कटियार),Maharashtra, Jharkhand election 2024 :आगामी विधानसभा चुनावी की तारीख़ों का आज चुनाव आयोग ने एलान किया। लेकिन इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर फार्मूला फंसा हुआ है। झारखंड और महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी है। महाराष्ट्र में महाविकास अगाढ़ी लड़ रही है। अभी तक सीट शेयरिंग पर अभी तक औपचारिक फ़ैसला और ऐलान नहीं हुआ है।
झारखंड में कुल सीटें 81 विधानसभा सीट
झारखंड में कुल सीटें 81 विधानसभा सीट है जिसमे JMM , कांग्रेस,आरजेडी और सीपीएमएल भी गठबंधन में शामिल है।झारखंड में जेएमएम 49 सीटें लड़ना चाहती है, बची हुई 32 सीटों में कांग्रेस, आरजेडी और सीपीआई एमएल को एडजस्ट करना चाहती है। जाहिर है कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं है।
कांग्रेस ने पिछली बार 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था इस बार कांग्रेस 33 सीटों पर दावा कर रही है। दो ज्यादा सीटों का आधार ये है कि बीते समय में बीजेपी और जेवीएम के एक–एक विधायक कांग्रेस में शामिल हुए थे।आरजेडी पिछली बार सात सीटों पर लड़ी थी। इस बार भी वो इतनी ही सीटों पर दावा कर रही है। वहीं सीपीआई एमएल भी क़रीब पांच सीटों पर दावा कर रही है।
फंसा हुआ है सीट बंटवारे का पेंच
कुल मिलाकर झारखंड में इंडिया गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे का पेंच फँसा हुआ है और कांग्रेस पर कम सीटें लड़ने का दबाव है। महाराष्ट्र में कुल सीटें 288 विधानसभा सीट है।जिसमे कांग्रेस,उद्भव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी शामिल है। लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित कांग्रेस बड़ा भाई बनने की कोशिश में 115 सीटें लड़ना चाहती है। लेकिन उद्धव ठाकरे की शिव सेना कांग्रेस को बड़ा भाई बनाने को तैयार नहीं है और इसीलिए उद्धव ठाकरे कांग्रेस के बराबर सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। गठबंधन की तीसरी पार्टी शरद पवार की एनसीपी भी 80 के करीब सीटों पर लड़ना चाहती है।
संभावित फार्मूला कांग्रेस 100–110 सीट, शिव सेना (उद्धव)100–110 सीट और एनसीपी (शरद पवार) 80–85 सीट का है। इसमें वाम दल और अन्य छोटे दलों को भी एडजस्ट किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक़ महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा.अगले हफ़्ते तक सीट शेयरिंग तह कर लिया जाएगा।